L19 Desk : मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। अभी दो दिनों तक बादलों की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। बादल छटने के बाद तापमान थोड़ा चढ़ सकता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार आने वाले पाँच से सात दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में कोहरा छाया रह सकता है। कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादलों के बने रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रांची का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बादलों के छटने के बाद फिर से तापमान गिरेगा। फिलहाल, मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9।4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रांची के कांके क्षेत्र में ठंड बरकरार है। शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
