L19 DESK : नेशनल इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआइए) ने शनिवार सुबह देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 ठिकानों पर छापे मारे। छापेमारी के बाद एजेंसी ने महाराष्ट्र से 13 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है ये लोग आतंकी संगठन आइएसआइएस से जुड़े हैं। एनआइए ने महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भयंदर में एक और कर्नाटक में एक-एक जगह पर रेड की। जांच एजेंसी ने आइएसआइएस से जुड़े एक नेटवर्क को ढूंढ निकाला है, जो भारत में संगठन की विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे। इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। ये लोग भारत में संगठन की विचारधारा से प्रभावित युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते थे। इन्हें इंटर एक्सप्लोशिव डिवाइस (आइइडी) बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी।