L19 DESK : रांची जिला के चान्हों प्रखण्ड में जनवरी 2022 में एक 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस घटना को नगड़ी निवासी सोहन महतो ने अपने दो मित्र कुद्दुस अंसारी और इरशाद अंसारी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
बता दे की इस घटना के तीनों दोषियों को कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई करते हुए तीनों युवकों को दोषी करार दिया है। अपराधियों की सजा 12 दिसंबर को तय की जाएगी। तीनों अभियुक्त 17 जनवरी 2022 से जेल में हैं। पीड़िता के परिवार ने चान्हो थाना में 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 10 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें सभी अभियुक्त दोषी पाए गए थे।
अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता के परिवार ने चान्हो थाना में 16 जनवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी कार में सवार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा का अपहरण करने के बाद युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का पेट्रोल भरवाया था। उसी कार में छात्रा का मुंह और हाथ-पैर बांधकर कंबल से ढक रखा था।
पीड़ित ने पुलिस को बताया था अपराधियों ने 1010 का पेट्रोल लिया था
जब छात्रा उनके चंगुल से निकली तब उसने पुलिस को बताया था कि किननैपिंग के बाद अपराधियों ने गाड़ी में किसी पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का पेट्रोल भरवाया है। इसी आधार पर पुलिस ने चान्हो से लेकर रांची तक के सभी पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद 1010 रुपए का तेल भरवाने का मामला समाने आया। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक कुद्दुस अंसारी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद बाकी के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।
