L19/DESK : एल खियांग्ते ने गुरुवार को राज्य के 24वें मुख्य सचिव के रूप में कामकाज शुरू कर दिया। उन्होंने सुबह नौ बज कर 30 मिनट पर चीफ सेक्रेट्री पद का प्रभार लिया। मौके पर सभी विभागों के प्रमुख मौजूद थे। प्रेस से बातचीत करते हुए एल खियांग्ते ने कहा कि उनका मकसद डेवलपमेंट स्कीम आम लोगों तक पहुंचाना रहेगा, जिसे प्राथमिकता दी जायेगी। एल खियांग्ते 1988 बैच के आइएएस अफसर हैं और 31 अक्तूबर 2024 को रिटायर होंगे।
एल खियांग्ते की पहली पोस्टिंग बिहार के बक्सर जिले में डीएम के रूप में हुई थी। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद वे वे झारखंड कैडर में चले आए। इसके बाद उन्होंने कल्याण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पंचायती राज, एनआरइपी के विज्ञान प्रावैधिकी विभाग अपना योगदान दिया। 2018 से 2020 तक वे राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी रहे। राज्य सरकार ने बुधवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तबादला करते हुए एटीआई का महानिदेशक बनाया था और एल खियांग्ते को राज्य के नए चीफ सेक्रेट्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी।