L19 DESK : झारखंड में महिला एशियन चैंपियनशिप हॉकी ट्रॉफी के सफलता के बाद अब राजधानी में दूसरी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 होने वाली है जिसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। बता दे की इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल आठ देश इटली, चीन, जपान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी और यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका की टीम इसमे हिस्सा लेंगे।
बता दे की यह प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी 2024 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगी। इसका पोस्टर भी बनकर तैयार है। इस खेल से कुल तीन देशों की टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की स्पांसर झारखंड सरकार कर रही है। झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी के बाद रांची में दूसरा अन्तरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबला होने वाला है। इस बार भी खेलप्रमियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा।