L19 Giridih : गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के आदिवासी बहुल चोरीबेड़ा गांव में एक महिला मरीज की मौत सड़क के अभाव में हो गई। वजह गांव तक वाहन नहीं पहुंचा। चोरीबेड़ा निवासी बबलू मुर्मू की पत्नी सीता मुनी देवी (32) की तबीयत शाम को अचानक खराब हो गई थी। परिजन चाह कर भी इस कारण उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जा सके क्योंकि सड़क नहीं होने के कारण उसके घर तक कोई वहां नहीं आ सकता था। सुबह परिजन उसे खाट पर लादकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल टेसाफुली तक ले और वहां से उसे डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी सांसे थम गई। डॉक्टरों का कहना था कि अगर समय पर मरीज को लाते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
