L19 DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 23वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उलिहातू जायेंगे। वे वहां पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उनके वंशजों के साथ रू-ब-रू होंगे। इसके अलावा खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में आदिम जनजाति से संबंधित कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। खूंटी के उलिहातू, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और खूंटी के कार्यक्रम स्थल में दो हजार जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। एसपी स्तर के 10 आइपीएस अफसरों को भी सुरक्षा में लगाया गया है, जो स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के निर्देशों के आलोक में पीएम की सिक्यूरिटी में मुस्तैद रहेंगे।
दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुप बिरथरे के अनुसार पीएम की सिक्यूरिटी में किसी प्रकार का लैप्स न रहे, इसकी ताकीद सभी प्रतिनुयुक्त अफसरों को दे दी गयी है। उनके अनुसार सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और उलिहातू में दो हैलीपैड भी बनाया गया है। उधर एसपीसी का आधिकारिक दल रांची पहुंच कर सुरक्षा का जायजा भी लिया।