L19 DESK : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने औऱ उसे देह व्यापार में धकेलने केआरोप पर क्लीन चिट दे दी है। ब्रह्मानंद नेताम झारखंड भाजपा के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। भाजपा नेता के खिलाफ जमशेदपुर जिले में 15 साल की किशोरी के दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जांच पूरी होने के बाद केस के अनुसन्धानकर्ता ने न्यायालय में अंतिम प्रपत्र (फाइनल रिपोर्ट) जमा कर दिया है।
पुलिस के अंतरिम रिपोर्ट में भाजपा नेता के खिलाफ साक्ष्य की कमी बताया है। मामला पिछले वर्ष काफी चर्चा में रहा था। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान पिछले वर्ष दिसंबर में झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की थी। इस केस में नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। भाजपा नेता ब्रम्हानंद नेताम झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और देह व्यापार कराने के मामले के अभियुक्त हैं। मामला वर्ष 2019 का है।