L19/Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सोमवार झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन का मुकाबला होने वाला है। तीसरे दिन भी तीन मैच होंगे। आज पहला मैच शाम चार बजे से कोरिया बनाम थाईलैंड होगा। दूसरा मैच शाम छह बज कर 15 मिनट पर मलेशिया और चीन के बीच खेला जाएगा। वहीं तीसरा और आखिरी मैच जापान बनाम भारत होगा।
दो बार की विजेता रही दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी। खेल प्रेमियों के बीच इन दोनों टीमों की भिडंत का इंतजार है। वहीं खेल एक्सपर्ट की मानें तो इस प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में इन दोनों का मैच देखने लायक होगा।
31 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : कोरिया बनाम थाईलैंड
18.15 (6.15 बजे) : मलेशिया बनाम चीन
20.30 (8.30 बजे) : जापान बनाम भारत
02 नवंबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : मलेशिया बनाम थाईलैंड
18.15 (6.15 बजे) : चीन बनाम जापान
20.30 (8.30 बजे) : इंडिया बनाम कोरिया
04 नवंबर 2023
15.30 (3.30 बजे) : 5th in Pool बनाम 6th in Pool
18.00 (6.00 बजे) : 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool
20.30 (8.30 बजे) : 1st in Pool बनाम 4th in Pool
05 नवंबर 2023
18.00 (6.00 बजे) : Loser SF 1 बनाम Loser SF 2
20.30 (8.30 बजे) : Winner SF1 बनाम Winner SF 2