L19/Bokaro : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक गोमिया के पंचायत भवन में शनिवार को किया गया। यह बैठक केन्द्रीय समिति संगठन सचिव राजेशवर साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार व केंद्रीय संगठन सचिव लखन अग्रवाल उपस्थित थे, जबकि पर्यवेक्षक के बतौर वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल एवं केंद्रीय सचिव राजेन्द्र मंडल शामिल हुए।
बता दे की यह बैठक आगामी 12 अक्टूबर को रांची में होने वाले 5वां स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तथा सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के मुद्दे पर रखी गयी थी। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में 5वें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया और प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि जिले के सभी प्रखंडों में बैठक करके स्थापना दिवस में शामिल होने वाले दो सौ प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जायेगी। सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के तहत सभा अध्यक्ष राजेश्वर साव ने राजकुमार मंडल को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया, जिसका समर्थन सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने राजकुमार मंडल को जिला अध्यक्ष घोषित किया।
इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि सामाजिक संगठन चलाना तलवार की धार पर चलने के समान है। फिर भी यह जोखिम उठाने वाले का समाज को सम्मान करना चाहिए। वही साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा समाज के दबे-कुचले और सताये गये लोगों की मजबूत आवाज है। अलग राज्य के आंदोलन में वैश्य समाज के लोगों ने भी कुर्बानी दी है। इसलिए वैश्यों को भी मान सम्मान और अधिकार चाहिए. वैश्य मोर्चा यही लड़ाई लड़ रही है। वही वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव ने कहा कि वैश्य मोर्चा के लोग किसी का अधिकार छीनने पर विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन हमारा अधिकार, जमीन और मान सम्मान में कोई चोट करेगा तो उसका मुँह तोड़ जवाब दिया जायेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, राजेश साव, बासुदेव साव, आर. पी. मंडल, सुखदेव साव, चैता साव, रघुनाथ प्रजापति, सूरज साव, खेमचंद साव, मोहन साव, प्रकाश साव, रामनरेश साव, युवा मोर्चा सचिव करण मंडल आदि उपस्थित थे।