L19 DESK : झारखंड के हाइस्कूलों में दूसरे चरण में 693 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन (जेएसएससी) आयोग द्वारा भेजी गयी अनुशंसा के आधार पर 14 जिलों में नियुक्ति को लेकर काउंसेलिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है। जिन जिलों में काउंसेलिंग नहीं हुई है, वहां प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि घोषित की जायेगी।
किस जिले में कितनी नियुक्ति
- पश्चिमी सिंहभूम जिले में 81
- गिरिडीह में 70
- लातेहार में 64
- पलामू में 55
- दुमका में 50
- चतरा में 51
- पूर्वी सिंहभूम में 37
- गढ़वा में 23
- सिमडेगा में 23
- रामगढ़ में 32
- हजारीबाग में 28
- रांची में 05
- गुमला में 11
- खूंटी में 04
- लोहरदगा में 4
- बोकारो में 2
- धनबाद में 6
- कोडरमा में 11
- पाकुड़ में 9