
L19 DESK : झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता और वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार सोमवार 18 सितंबर को रांची में होगा। उनका पार्थिव शरीर रविवार रात नयी दिल्ली से रांची लाया गया। उनके अशोक विहार स्थित आवास में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अशोक विहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रविवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा का निधन हो गया था। अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को अपनाया था. अनिल कुमार सिन्हा को सीनियर एडवोकेट रहते हुए 22 जुलाई 2002 में महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था, उस समय बाबूलाल मरांडी की झारखंड में सरकार थी। वर्ष 2008 में एक बार फिर से उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।
