L19 DESK : सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे व मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया। हिंदी दिवस के मौके पर उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि जो भाषा देश के चार-पांच राज्यों में बोली जाती है उसके लिए कैसे यह कहा जा सकता है कि यह देश को एकजुट करती है। दयनिधि स्टालिन ने यह बात गृहमंत्री अमित शाह के हिंदी दिवस पर दिये गये संदेश पर की है।
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा था की हमारे बहुभाषी देश को हिंदी एकजुट करती है। हिंदी ने विभिन्न भाषाओं और बोलियों को सम्मानित किया है और उन्हें अपनाया हिंदी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश और देशवासियों को एकसूत्र में बांधा है। हिंदी ने कभी भी किसी अन्य भारतीय भाषा से प्रतिस्पर्धा नहीं की है और न ही करेगी। हिंदी ने हमेशा देश को मजबूत करने का काम किया है। हमारे बहुभाषी देश को हिंदी एकजुट करती है। हिंदी ने विभिन्न भाषाओं और बोलियों को सम्मानित किया है और उन्हें अपनाया है। हिंदी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश और देशवासियों को एकसूत्र में बांधा है। हिंदी ने कभी भी किसी अन्य भारतीय भाषा से प्रतिस्पर्धा नहीं की है और न ही करेगी। हिंदी ने हमेशा देश को मजबूत करने का काम किया है।
गृह मंत्री अमित शाह का पोस्ट यहाँ देखें : – https://x.com/AmitShah/status/1702147290100887633?s=20
अमित शाह के इस संदेश की निंदा करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने एक्स पर तमिल में एक पोस्ट में लिखा जिसमें उन्होंने कहा-हिंदी देश के लोगों को एकजुट करती है और क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बनाती है, केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बयान उनके हिंदी प्रेम को दर्शाता है। उनका यह बयान उसी तरह का है जैसे हम चिल्लाकर यह कहते हैं कि यदि आप हिंदी पढ़ेंगे, तो आप प्रगति कर सकते हैं। उन्होंने लिखा तमिलनाडु में तमिल और केरल में मलयालम भाषा बोली जाती है, क्या हिंदी इन दोनों राज्यों को एकजुट करती है?
उदयनिधि स्टालिन की प्रतिक्रिया : – https://x.com/Udhaystalin/status/1702231338034790493?s=20