
L19/Ranchi : राजधानी रांची से एक बड़ी घटना सामने आयी है। दरअसल, रांची के कांटाटोली की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने स्टेशन रोड में स्थित होटल रॉयल रेसीडेंसी के कमरे में फांसी से लटककर अपनी जान ले ली। यह घटना बुधवार करीब दो बजे की है, जब महिला ने होटल रॉयल रेसीडेंसी में एक कमरा बुक किया था। जांच में ये बात निकलकर सामने आयी है कि उसने केवल आत्महत्या करने के लिये ही कमरा बुक किया था। मृतका का नाम डॉली घोष है।
इस बात की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने चुटिया थाने में इसकी खबर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिये और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस को कमरे मे एक सुसाइड नोट भी मिला है।
आत्महत्या की क्या थी वजह?
पुलिस को हाथ लगे सुसाइड नोट में महिला ने बीमारी की वजह से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। अपने सुसाइड नोट में उसने अपने पति और परिवार वालों से माफी भी मांगी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी महिला ने कई बार आत्महत्या करने प्रयास किया है। हालांकि परिवार के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया और उसकी जान बच गयी। पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह डिप्रेशन की शिकार थी। काफी दिनों से वह चुपचुप सी रहती थी।
परिजनों का कहना है कि वह इस तरह से खुद को खत्म कर लेगी, ऐसा कभी सोच भी नहीं सकते थे। वहीं, होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला के कमरे से टीवी का साउंड काफी आ रहा था। यह काफी टाइम तक था। जिसके बाद उक्त महिला के कमरे में लगे फोन पर रिसेप्शन से कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उक्त महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, पर इसपर भी फोन नहीं उठा। इसके बाद शक होने पर कर्मचारियों ने वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो पंखे से झूलती मिली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी।
