L19 DESK : डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है। चुनाव को लेकर होनेवाले मतदान की तिथि में अब एक सप्ताह से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से कई नेता और मंत्री, विधायक चुनावी मैदान में प्रत्याशी के पक्ष में उतरकर जनसभा और जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते हुए देखे जा रहे हैं। अब एनडीए और इंडिया महागठबंधन ने इस उपचुनाव में ताकत झोंक दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में ये आखरी उपचुनाव है। लोकसभा चुनाव से पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों गठबंधन के नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। अब ये चुनाव नाक के साथ साथ साख की लड़ाई बन गई है। एक तरफ जहा एनडीए गठबंधन रामगढ़ के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पूरे जोश में है। वही इंडिया गठबंधन बनने के बाद झारखंड में ये पहला उपचुनाव है और डुमरी जेएमएम का गढ़ माना जाता है जहा दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व० जगरनाथ महतो 19 साल से यहां विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली हुआ है और उनकी पत्नी बेबी देवी चुनावी मैदान में इंडिया गठबंधन के तौर पर है।
वही एनडीए गठबंधन के तौर पर यशोदा देवी है और आजसू नेत्री है। ऐसे में अब इस उप चुनाव में बाबूलाल मरांडी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री अनुपूर्णा देवी भी आज डुमरी विधानसभा के इस उपचुनाव में कूद पड़े है। भाजपा और आजसू के तरफ से केंद्रीय राज्य मंत्री अनुपूर्णा देवी का बोकारो के तेलों में जनसभा हुई और प्रत्याशी यशोदा देवी के लिए वोट मांगे। वही इंडिया गठबंधन के तरफ से झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कमान संभाल ली है और बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के कई पंचायतों में जनसभा की और लोगो से प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में वोट मांगे।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर गरजते हुए कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की जल जंगल जमीन की बात करने वाली सरकार की आज क्या स्थिति है ये सब जानते हैं। आज ईडी और सीबीआई तक मामला पहुंचा है। इस पर पलटवार करते हुए पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बताना चाहिए कि वो किस मिट्टी की उपज हैं। आज वो भाजपा में चले गए लेकिन इससे पहले वो कहा थे। उन्होंने कहा की 17 साल वो झारखंड को लुटते रहे और आज केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार को अस्थिर करना चाह रहे है। मंत्री ने कहा की साल 2024 में वो लोकसभा नहीं पहुंच पाएगी ।
एआइएमआइएम के प्रमुख भी पहुंचे झारखंड उधर एआइएमआइएम के प्रमुख ओसैद्दीन ओबैसी भी डुमरी उप चुनाव को लेकर बीती शाम रांची पहुंचे। वे 30 अगस्त को डुमरी विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगी की एआइएमआइएम मुसलमानों का कितना वोट काटती है और किसे नुकसान पहुंचायेगा।