L19/E.Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र की स्वर्णरेखा नदी में एक युवा ने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम भकत के रूप में हुई है। वह मुसाबनी के न्यू लाइन निवासी थे। करीब 24 घंटे के बाद मछुआरों ने शुभम का शव नदी से बाहर निकाला।शव 5 किमी दूर बहकर चला गया था। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त की सुबह शुभम ने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद दिन भर उसकी तलाश जारी रही, मगर वह नहीं मिला। तब एनडीआरएफ की टीम ने हस्तक्षेप किया। टीम भी शव ढूंढ़ पाने में असफल रही। मगर आज सुबह 6 बजे के करीब स्थानीय मछुआरों को उसका शव मिला।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शुभम के दादा ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। वहीं, मछुआरों ने बताया कि एक युवक सुबह 6 बजे पुल से कूदते देखा गया था। बता दें, शुभम मेकॉन का इंजीनियर था। 29 अगस्त को विशाखापत्तनम जाने के लिये उसने फ्लाइट टिकट बुक कराई थी।