L19/Ranchi : राज्य में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रहा है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए तकनीक अपना रहे है। इनदिनों बड़े-बड़े अफसरों के फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की उगाही कर रहे है। इसी बीच रांची के रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा का भी फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। हालांकि समय रहते उपायुक्त को इसकी खबर मिल गई। जिसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में ना आए। और अगर कोई आपसे मेरे नाम पर पैसे मांग रहा है तो तुरंत कार्यालय में इसकी सूचना दे।
उपायुक्त राहुल सिन्हा ने बताया कि फेक अकाउंट और ओरिजिनल अकाउंट में कई तरह के फर्क होते हैं इनअंतरों को भी आप पहचाने और अपराधियों के झांसे में न आएं। साइबर की टीम से जानकारी एकत्रित करने के बाद यह पता चला कि मोबाइल नंबर 7008471039 से अपराधी मैसेज कर रहे हैं।
कई बड़े अधिकारियों के बनाए गए फेक अकाउंट
इससे पहले भी कई बार कई अधिकारियों के फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग की गई है। कभी झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिंह का भी फेक अकाउंट बनाया गया था। हाल ही में गुमला एसपी का भी फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया था। सांसद संजय सेठ का भी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही थी। इससे पहले रांची के पूर्व डीसी छविरंजन का भी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया गया था। रामगढ़ डीसी का भी एक बार फेक अकाउंट बनाया गया था।