L19/Ranchi : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। बता दें कि 10 जुलाई को जेल के वार्ड में कुर्सी से गिर जाने के बाद संजीव जख्मी हो गए थे। बता दे इससे पहले उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा था, और रिम्स उन्हे बेहतर उपचार के लिए लाया गया है। बता दे की धनबाद से उनके साथ बढ़ी संख्या में संजीव सिंह के समर्थक भी पहुंचे है। आधे दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ संजीव सिंह को रिम्स लाया गया है।
बता दे की साल 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज सिंह हत्या मामले में उनके चचेरे भाई और झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में खुद को सरेंडर किया था।