
L19/Ranchi : रांची के सरकारी स्कूलों में करीब 20 सालों से कार्यरत 26 पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच में पता चला कि वे फर्जी हैं। इसके आधार पर इनमें से अब तक 15 पारा शिक्षकों को उनके पद से हटा दिया गया है। बाकि 11 शिक्षकों को बर्खास्त किये जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के बिना मान्यता वाले 4 संस्थानों से जारी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक बने अभ्यर्थियों को भी हटाया जायेगा। इनमें हिंदी साहित्य सम्मेलन उत्तर प्रदेश, भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ, प्रयाग महिला विद्यापीठ उत्तर प्रदेश और गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन मथुरा शामिल हैं।
बता दें, पूरे राज्यभर में इन संस्थानों के सर्टिफिकेट पर नियुक्त पारा शिक्षकों की संख्या 250 है। शिक्षा विभाग की ओऱ से ऐसे शिक्षकों को हटाये जाने के लिये जिलास्तर पर कार्रवाई शुरु हो चुकी है। गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश के इन शिक्षण संस्थानों से सफल हुए शिक्षकों से काम लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को ऐसे शिक्षकों की सर्विस खत्म करने के बाद रिपोर्ट एक सप्ताह में देने का निर्देश दिया है।
इन पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र पाये गये फर्जी
| नाम | स्कूल |
| लखीराम बेदिया | अनगड़ा |
| बालमनी कुमारी | बुंडू |
| काचु उरांव | कांके |
| मो. हसन हैदर | कांके |
| निर्मला कुमारी | खलारी |
| सुभाष उरांव | खलारी |
| जीतन कुमारी | लापुंग |
| बलिंद्र प्रसाद यादव | नामकुम |
| रघु बेदिया | ओरमांझी |
| बसंती देवी | राहे |
| लीला कुमारी | राहे |
| निखत परवीन | रांची |
| सोनी खातून | रांची |
| पुष्पा सिंह | रांची |
| उषा देवी | सिल्ली |
| सोनाराम सिंह मुंडा | सोनाहातू |
| मलिंद्र नाथ महतो | सोनाहातू |
| रंभा देवी | सोनाहातू |
| राजेश्वर नाथ महतो | सोनाहातू |
| टीचर | सोनाहातू |
| लाल सिंह स्वांसी | तमाड़ |
| बहादूर सिंह मुंडा | तमाड़ |
| शिव शंकर मुंडा | तमाड़ |
| सुनील सिंह मुंडा | तमाड़ |
| शिवनाथ सिंह मुंडा | तमाड़ |
| संतोष हजाम | तमाड़ |
