L19 DESK : नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से रांची सासंद संजय सेठ ने मुलाकात किया। संजय सेठ ने राजधानी सहित पूरे झारखंड में रेल परियोजना की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हटिया और पिस्का स्टेशन के पुनर्विकास योजना की स्वीकृति के लिए भी धन्यवाद किया। इस दौरान सासंद ने केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमे चुटिया के कृष्णापुरी में बनने वाले फ्लाईओवर और इसकी जरूरत से उन्हे अवगत भी कराया।
सासंद संजय सेठ ने आगे कहा की रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इसी परियोजना से जोड़कर इस क्षेत्र में फ्लाईओवेर का निर्माण किया जाए। यह इलाका रांची रेलवे स्टेशन के नजदीक क्षेत्र है बल्कि स्टेशन के परिधि में ही चुटिया का बड़ा हिस्सा आता है। इसके साथ ही मैकलुस्कीगंज और खलारी मे रेल सुविधाओ को बढ़ाने की जरूरत है। सिल्ली प्रखण्ड के बासांरुली के नजदीक रेलवे ट्रैक के बगल में सब वे निर्माण का आग्रह रेल मंत्री से सासंद संजय सेठ ने किया। इन विषयों पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल करने की बात कही है।
बता दे की सासंद संजय सेठ केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्हे रांची मे आधार के क्षेत्रीय कार्यालय के संचालन में हो रही समस्या से अवगत कराया। संजय सेठ ने उन्हे ज्ञापन देते हुए बताया की रांची में आधार सेवा का क्षेत्रीय कार्यालय है। यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की 26 करोड़ की आबादी को अपनी सेवा प्रदान करता है। यह कार्यालय एक अस्थाई भवन मे है। जहां हर रोज 500 से अधिक लोगों का आवागमन अदार से जुड़े कार्यों के लिए किया जाता है। स्थान की कमी और सुगम यातायात नहीं रहने के वजह से झारखंड सहित बंगाल और बिहार से आने वाले नागरिकों व बाकी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस मुद्दे पर सासंद ने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया है की अदार स्थाई क्षेत्रीय कार्यालय रांची मे बने इस दिशा मे साकरात्मक पहल किये जाने की जरूरत है। केन्द्रीय मंत्री ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है की बहुत जल्द इस दिशा में साकरात्मक परिणाम नजर आएग।