L19/DESK : झारखंड में बीते एक महीने से मौसम मे उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर रखा है। कभी तेज़ धूप तो कभी अचानक बारिश,परंतु बीते दिनों से हुए मौसम बदलाव ने लोगों के मिजाज मे थोड़ी बहुत राहत दी है, लेकिन तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। अब मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को आंधी और बारिश की संभावना जाहिर की है, इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। झारखंड के मौसम का मिजाज पिछले सप्ताह से ही बदला है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और आंधी ने भारी नुकसान किया है, कई जिलों में जमकर बारिश भी हुई है।
मौसम विभाग ने इसकी संभावना जाहिर करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जगहों पर सबसे ज्यादा खतरा हैं उनमें राज्य के उत्तर-पूर्व का हिस्सा शामिल हैं इनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, दक्षिणी भाग के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के मध्य हिस्से जिसमें राजधानी के साथ- साथ बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ आथे हैं यहां वज्रपता की संभावना जाहिर की गयी है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। 31 मई के बाद एक बार फिर गर्मी सतायेगी।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 31 मई के बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में 5 डिग्री तक बढ़त आ सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को रांची सहित आसपास के जिलों में तेज आंधी और बारिश की वजह से काफी परेशानी हुई। वही मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड में मानसून इस साल देरी से प्रवेश करेगा।