L19/Dhanbad : जिले में लगभग हर सप्ताह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आ रही है बीती रात सिंदरी स्थित गौशाला ओपी क्षेत्र अंतर्गत नूतनडीह बस्ती निवासी शिवजी सिंह के पुत्र मुनमुन सिंह (35 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मुनमुन दैनिक मजदूरी कर के अपने परिवार की भरण-पोषण करता था। घटना के संबंध में मृतक मुनमुन की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि रविवार शाम दीपक सिंह नामक युवक का फोन आया था तथा वह गाली दे रहा था। इसी दौरान हम दोनों पति-पत्नी में बहस होने के कारण मैं अपने मायके चली गयी थी। पैसे के अभाव में मुनमुन तंगी की जीवन व्यतीत कर रहा था और कुछ घरों में काम के पैसे भी बकाया थे।
जब सोमवार को घर लौटने पर देखा कि पति मुनमुन उसके दुपट्टे के सहारे छत में लगे लोहे के एंगल में झूल रहा था। मुनमुन के पैर घर में लगे बिछावन पर सटे हुए थे। सूचना होने पर गौशाला ओपी के एएसआई कुणाल मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिए। मृतक अपने पीछे दो पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर चला गया है। गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन लिखित शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।