L19/Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो हुआ। यह घटना कतरास के चैतुडीह कोलियरी की है वर्षों से बंद एक नंबर चानक के समीप छाई से 2 किशोर कोयला चुनने गये थे। अचानक मलबे में दब जाने से एक की मौत मौके में हो गई, तथा दूसरा जख्मी हो गया। घटना शनिवार सुबह साढे पांच बजे की है। दोनों धर्माबांध ओपी अंतर्गत देवघरा के रहने वाले थें। 17 वर्षीय किशोर केपरिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर के पिता ने बताया कि सुबह उनका पुत्र छाई से कोयले का डस्ट चुनकर लाने गया था। करीब साढ़े पांच बजे फोन आया कि वह जख्मी हो गया है।
उसके साथ गांव का एक अन्य लड़का भी जख्मी हुआ है। दोनों को निचितपुर अस्पताल ले जाया गया। उनके पुत्र की स्थिति गंभीर बताकर चिकित्सक ने बोकारो रेफर कर दिया। उस समय उनका पुत्र बात कर रहा था। एंबुलेंस से बोकारो ले जाने के दौरान युवक रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक किशोर के पिता ने कहा कि डस्ट से गुल बनाया जाता है जिसे घर में जलावन के उपयोग में लाते हैं। उसी से घर में खाना बनता है। गैस चूल्हा व सिलेंडर मिला है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई माह से गैस नहीं भरवाए हैं। उन्हें क्या पता था कि उनका पुत्र छिन जाएगा। वह तो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।