L19/Ranchi : बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का आज 2567 वीं जन्ममहोत्सव है,इस अवसर पर राजधानी मे आज बौद्ध धर्म के अनुयायी प्रभात फेरी निकालेंगे। इधर बुद्ध के अनुयायियों द्वारा सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई है। सुबह बुद्ध के अनुयायियों द्वारा माथे पर त्रिपिटक लेकर प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो डोरंडा स्थित जैप वन बौद्ध मंदिर से निकलते हुए विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापस बौद्ध मंदिर परिषद पहुंचेगी।इसके बाद दोपहर 2 बजे से भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था के साथ साथ शाम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
बता दे कि सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार बैशाख पुर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म और ज्ञान की प्राप्ति हुआ था, इसीलिए इस दिन की याद मे प्रत्येक वर्ष बैशाख पुर्णिमा के दिन को बुद्ध पुर्णिमा दिवस के रूप मे मनाया जाता है।और इस दिन भारत मे सरकारी कार्यलयों मे अवकाश दिया जाता है। ईसा पूर्व पाँचवी शताब्दी को जन्मे गौतम बुद्ध ने हिन्दू धर्म के समानान्तर एक अन्य धर्म चलाया जिसको बौद्धधर्म कहा गया।गौतम बुद्ध ने इस धर्म के माध्यम से समाज मे फैली कुरीतियों और धार्मिक आडंबरों पर कटु प्रहार किया साथ ही करुणा, सहिष्णुता का प्रचार प्रसार करते हुए लोगो को बताया कि अपने कर्म के बदौलत ही इस दुनिया मे पुण्य कमाया जा सकता है।