L19 DESK : महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से 3 मजदूरों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है जिसमें 3 मजदूरों के जलने के अलावा 3 अन्य मजदूरों के घायल होने की खबर मिली है। इस आग लगने की जानकारी अग्निशमन को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
इस संबंध में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर शोक जताया है। ट्वीटर के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।