Nakib Ziya
RANCHI : झारखंड में बढ़ती बिजली दर, लगातार बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के बाद भारी-भरकम बिलों को लेकर सियासत तेज हो गई है, इसी मुद्दे पर भाजपा रांची महानगर ने JUSNL कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की भागीदारी देखने को मिली, धरने में हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और रांची विधायक सीपी सिंह भी शामिल हुए और राज्य सरकार व बिजली विभाग पर तीखा हमला बोला.
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठी भाजपा
अनियमित आपूर्ति, फिर भी बिल में बढ़ोत्तरी
नवीन जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर दिन उनके पास 40-50 लोग आवेदन लेकर आते हैं जिनका फरवरी-मार्च तक नियमित भुगतान था लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल सीधे 1 लाख रुपये तक पहुंच गया, उन्होंने सवाल उठाया कि आम आदमी इतना बड़ा बिल कैसे भरेगा और कहा कि यह तीसरी बार है जब बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है जबकि न तो गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है और न ही समय पर सप्लाई, ऐसे में आखिर यह बिल किस बात का.
स्मार्ट मीटर के नाम पर आर्थिक शोषण
उन्होंने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप भी लगाया, वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है और अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को राज्यव्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिससे साफ है कि बढ़ते बिजली बिल और अनियमित सप्लाई ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है और इससे जनता में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है.
इसे भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
