L19 DESK : राजधानी रांची समेत कई जिलों में बढ़ते गर्मी से लोगों की बढ रही है परेशानी, लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी। सुबह 9 बजे से ही धरती तपने लगती है। तपती धूप की वजह से लोगों को हो रही है परेशानी। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार हो रहा है। जबकि मई और जून की गर्मी तो बाकी है । यूं कहें अप्रैल की शुरुआती गर्मी जब 40 के आंकड़े को छू चुकी है तो आगामी दो माह में तो जान हथेली पर रखकर ही बाहर निकलना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने बताया मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। लोगों को सचेत व सतर्क रहने की जरुरत है। हालांकि, पूर्वानुमान की माने तो 16 अप्रैल तक राजधानी में आंशिक बादल छा सकते हैं और वहीं 17 और 18 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद कहना हैं कि गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलें तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। इससे चक्कर आने और नाक से खून गिरने की समस्या हो सकती है, इससे लू लगाने की संभावना हो सकती है। लोग घर में रहें और ठंडक प्रदान करने वाली खाद्य सामग्री ही इस्तेमाल करे।
राज्य के कई जिलों में तापमान 40 के पार
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य भाग यानि रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खूंटी में 16 अप्रैल तक अधिक तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दक्षिणी हिस्से यानि पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हिस्से यानि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हिस्से याानि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अपना सेहत ख्याल रखे लोग
बच्चों को धूप में बाहर खेलने न दें, लोग बाहर निकले तो पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें, बाजार में साफ्ट और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें, बासी भोजन खाने से बचें, बीच-बीच मे पानी पीते रहें, बाहर जाते समय सावधानी बरतें, अपने साथ पानी रखें, गीले कपड़े से खुद को ठंडा रखें।
किस जिले में कितनी है तापमान
झारखंड के अधिकतम तापमान वाले जिले निम्न है- रांची 38.2, बोकारो 39.1 डिग्री, जमशेदपुर 40.4, डाल्टेनगंज 40.8, चाईबासा 40.4, देवघर 39.3, गिरिडीह 37.6, गढ़वा 40, रामगढ़ 38.3, सिमडेगा 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ ऐसा रहेगा तापमान :14 अप्रैल – अधिकतम 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस,15 अप्रैल – अधिकतम 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस,16 अप्रैल – अधिकतम 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, 17 अप्रैल – अधिकतम 40 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।