L19/Palmu : पलामू जिला में एक शर्मशार करने वाली घटना समाने आई। छतरपुर में सौतेली मां ने अपने 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दी। यह मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मनहो गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है जबकि पुलिस आरोपी मां को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सौतेली मां काजल देवी अपने सौत के दोनों बेटों से पहले झगड़ा की उसके बाद में गुस्से में आ कर 12 साल के विवेक कुमार को लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इससे विवेक जमीन पर गिर गया उसके बाद काजल देवी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को उठाकर पानी भरा एक गड्ढे में फेंक दिया।
विवेक का छोटा भाई इस घटना को देख कर डर से भाग गया। इस घटना को उसी ने सभी को जानकारी दी। ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे, मनमोहन कुमार अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद काजल देवी से दूसरी शादी की थी। काजल देवी से मनमोहन को दो बेटी है, जबकि पहली पत्नी से उन्हें दो बेटा है।
ग्रामीणों के अनुसार अपने सौतन के बेटों से अक्सर काजल देवी को झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी काजल देवी और दोनो बेटों का झगड़ा हो रहा था, जिसका परिणाम हत्या रहा। छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार का कहना है की घटनास्थल पर मिले साख्य प्रमाण और ग्रामीणों से हुई पूछताछ से यह प्रमाणित होता है की काजल देवी ने ही विवेक कुमार का हत्या की है।