L19/Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से बुधवार 26 अप्रैल को जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रं डोरंडा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के संकल्प व प्रदर्शन को लेकर आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 20 हजार करोड़ रुपए अडानी समूह को प्रधानमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार में मदद करने,अडानी पर विदेश के 38 कंपनियों से व्यापारिक संबंध होने के आरोप,अडानी के जरिए रक्षा क्षेत्र में फर्जी कंपनी की घूसपैठ, नियम बदलकर अडानी को फायदा पहुंचाने एवं राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने, घरों से बेदखल किए जाने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहाकांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्यता,सदन के अंदर उन्हें बोलने की इजाजत नहीं मिलना और घर से बेदखल करना इस बात का मजबूत संकेत है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गंभीर खतरे के दौर से गुजर रहा है।
इस प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता रमेश उरांव ने कहा राहुल गांधी की आवाज को दबाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। न्यायालय के द्वारा 30 दिनों का समय देने के बाद भी प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई। आज भी सभी संवैधानिक संस्थाओं को उनके पीछे लगा दिया गया है। रमेश उरांव ने कहा कि देश की जनता का मिजाज एवं वातावरण भाजपा के खिलाफ बनता जा रहा है जो कर्नाटक चुनाव के परिणाम में परिलक्षित है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,रमेश उरांव,अभिषेक साहू,कुमुद रंजन, रंजीत महतो,लालजी प्रसाद ने कार्यक्रम के तहत अपनी मौजूदगी दर्ज की।