CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती लिगिर गांव में मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया. सिंहभूम की सांसद Joba Majhi और मनोहरपुर विधायक Jagat Majhi ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सखुआ पत्तल में भोजन किया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्थानीय युवाओं को मिलेगा शिक्षक बनने का मौका, CM ने मांगी DPR
सांसद जोबा माझी अपने विधायक पुत्र जगत माझी के साथ गांव में आयोजित दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आयोजकों की ओर से ग्रामीणों और अतिथियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी.
व की परंपरा के अनुसार जमीन पर दरी बिछाकर सखुआ पत्तल में भोजन परोसा जा रहा था. इसी दौरान सांसद और विधायक बिना किसी विशेष व्यवस्था के सीधे ग्रामीणों के बीच जाकर बैठ गए और सभी के साथ भोजन किया.

सांसद जोबा माझी ने कहा कि वह एक आंदोलनकारी और शहीद परिवार से आती हैं. उन्होंने अपने दिवंगत पति और झारखंड आंदोलनकारी Devendra Majhi को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सारंडा और पोड़ाहाट क्षेत्र के लोगों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था.
ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के व्यवहार की खुलकर सराहना की. लोगों ने कहा कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे दिखाई देते हैं जो आम लोगों के बीच बैठकर उनकी तरह जीवन जीते हों.
इसे भी पढ़ें : गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान
