RANCHI : गांडेय विधानसभा की नव निर्वाचित विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नि कल्पना सोरेन आज विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने जा रहीं हैं। शाम 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे।
गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने I.N.D.I.A. के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमों) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा की हार हुई थी। कल्पना सोरेन ने वर्मा को 27,149 वोटों से पराजित कर दिया।