RANCHI : झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे और डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है. केंद्र सरकार ने शनिवार को पदकों की घोषणा की. देशभर में कुल 489 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें विशेष अभियान के लिए 357, बेहतर अनुसंधान के लिए 123 और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 अधिकारी-जवान शामिल हैं.
झारखंड के इन 28 पुलिसकर्मियों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए सफल अभियानों में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है. इनमें आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हैं.
पिछले एक साल के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही. सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा. अभियान में कई माओवादी मारे गए, कुछ ने आत्मसमर्पण किया, जबकि कई झारखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में चले गए और वहां सरेंडर कर दिया.
सारंडा में चलाए गए इस अभियान को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. इसी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है.
इन 28 अधिकारियों-जवानों को मिलेगा पदक
- अनूप बिरथरे (आईजी, झारखंड जगुआर)
- इंद्रजीत महथा (डीआईजी, झारखंड जगुआर)
- मिथिलेश कुमार (डिप्टी कमांडेंट)
- ज्ञान रंजन (डीएसपी)
- चंदन कुमार (डीएसपी)
- रमेश मुर्मू (इंस्पेक्टर)
- अमित रोशन कुल्लू (इंस्पेक्टर)
- मनोरंजन प्रसाद सिंह (इंस्पेक्टर)
- अमृत केरकेट्टा (सब इंस्पेक्टर)
- संदीप तिर्की (सब इंस्पेक्टर)
- प्रभात कुमार महतो (सब इंस्पेक्टर)
- गौतम राणा (सब इंस्पेक्टर)
- दीनबंधु हांसदा (सब इंस्पेक्टर)
- लोहरा मुंडा (एएसआई)
- माधव लाल टोप्पो (एएसआई)
- जलिंद्र साहू (हवलदार)
- ऋषि रंजन (सिपाही)
- शिव कुमार महतो (सिपाही)
- फिरदूस अंसारी (सिपाही)
- जयदीप लकड़ा (डीएसपी)
- प्रदीप कुमार (डीएसपी)
- आकाश कुमार (सब इंस्पेक्टर)
- पवन कुमार चौधरी (सब इंस्पेक्टर)
- सैनिक समद (सब इंस्पेक्टर)
- अमृत कुमार पासवान (सब इंस्पेक्टर)
- रोहित कुमार-1 (सब इंस्पेक्टर)
- राज कुमार महतो (सिपाही)
- मंगल सिंह हेम्ब्रम (सिपाही)
