L19/Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र की होसिर पश्चिमी पंचायत के ग्राम ढेंढे में किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच बहस हो गया। विवाद के दौरान दोनों ने कीटनाशक पी लिया। जिससे पुत्र की मौत हो गया तथा मां की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। अभी बीजीएच (बोकारो जनरल हॉस्पिटल) में इलाज चल रहा है।
विवाद के समय घर पर कोई घर के सदस्य नहीं थे इसलिए कारण का पता नहीं चल पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि , ढेंढे निवासी अर्जुन गोप की पत्नी 42 वर्षीय बिंदु देवी और उसके छोटे पुत्र 21 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ गया कि गुस्से में कृष्ण कुमार ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। फिर बिंदु देवी ने बेटे के हाथ से छीनकर जहर पी लिया। हल्ला सुनकर पडोसी पहुंचे, तो देखा दोनों की हालत खराब थी।
इसकी सुचना अर्जुन गोप और उसके बड़े बेटे को दिया गया। घरवालो ने दोनों को गोमिया के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कृष्ण कुमार यादव की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार गोमिया स्थित बोकारो नदी तट पर किया गया। मृतक के पिता अर्जुन ने बताया कि किस बात पर मां-बेटे में कहासुनी हुई थी, इसका पता नहीं चला है। घटना के समय घर पर वह नहीं था।