Ranchi : झारखंड के गोड्डा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक ब्रांच मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि मैनेजर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि लाभार्थी के खाते में भेजने के एवज में घूस मांग रहा था. कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जांच जारी है.

बीमा योजना की राशि दिलाने के बदले मांगी घूस
सीबीआई ने गोड्डा के डुमरिया स्थित SBI ब्रांच में भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की है.एजेंसी के मुताबिक 1 जून को शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि उसने एक मृतक महिला के बेटे से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई.
2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर घूस मांगने का मामला
सीबीआई के अनुसार पीड़ित की माता का निधन हो गया था। जांच में सामने आया कि मृतक महिला ने अपने जीवनकाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी ली थी। योजना के नियमों के तहत पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके आश्रित को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाती है. महिला की मौत के बाद यह राशि उसके बेटे को मिलनी थी। इसी प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला सामने आय
इसे भी पढ़े : 23 साल से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर संकट जेटेट 2026 का फॉर्म नहीं भर पा रहे बीएड शिक्षक

अकाउंट से होल्ड हटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
जांच एजेंसी के मुताबिक पीड़ित बेटा जब डुमरिया SBI ब्रांच पहुंचा तो उसे बीमा क्लेम के लिए रिश्वत देने को कहा गया. आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने 2 लाख रुपये की बीमा राशि खाते में ट्रांसफर करने और क्लेम प्रक्रिया पूरी करने के बदले पैसे मांगे. इसके अलावा मृतक महिला के खाते में होल्ड 35 हजार रुपये जारी कराने के लिए भी 17 हजार रुपये की अलग मांग की गई.
लाभ राशि जारी करने के बदले मांगी मोटी रिश्वत
सीबीआई जांच में सामने आया है कि गोड्डा के डुमरिया स्थित SBI शाखा के मैनेजर ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी. आरोप के मुताबिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए 60 हजार रुपये मांगे गए, जबकि खाते में होल्ड राशि रिलीज कराने के लिए 17 हजार रुपये अलग से मांगे गए. कुल 77 हजार रुपये की मांग के बाद पीड़ित बेटे ने सीबीआई को शिकायत दी। एजेंसी ने 31 मई 2026 को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.
