RANCHI : झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) की सरायकेला शाखा से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. यह मामला सरायकेला बैंक शाखा में हुई कथित 41430000 की वित्तीय अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है. जांच का संबंध कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की कथित भूमिका से भी बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में Free Hold व्यवस्था खत्म करने की तैयारी, फिर लागू हो सकता है Lease Hold सिस्टम

4.14 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी
मामले की जांच में यह आरोप सामने आया है कि बैंक के कुछ खातों से रकम निकालकर कारोबारी संजय कुमार डालमिया के ऋण खातों को कथित तौर पर रिकवरी दिखाते हुए बंद किया गया. इसी लेन-देन और बैंक की रकम के इस्तेमाल को लेकर जांच की जा रही है. इस मामले में जांच का दायरा केवल कारोबारी तक सीमित नहीं है. जांच और अदालती रिकॉर्ड में JSCB की सरायकेला शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपथी समेत अन्य बैंक अधिकारियों की कथित भूमिका का भी उल्लेख किया गया है.
इसे भी पढ़ें : 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने किया सरेंडर, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने की पुष्टि
ED की मौजूदा कार्रवाई के दौरान एजेंसी की ओर से संबंधित ठिकानों से दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित वित्तीय अनियमितता में किन-किन लोगों की क्या भूमिका थी. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और जानकारी सामने आने की उम्मीद है
