JHARKHAND : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जेल आईजी सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई.
इसे भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
2006 बैच के IPS अधिकारी सुदर्शन मंडल को सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई.
इसके बाद उन्हें तत्काल रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में उन्हें दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई.
इसके बाद उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया.अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुदर्शन मंडल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आवश्यक कार्डिएक उपचार दिया जा रहा है.
उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है.सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के जेल आईजी के पद पर तैनात हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 14 लाख गर्भवती, धात्री और बच्चों को मिलेगी राहत शुरू होगी टेक होम राशन योजना
