RANCHI : Ranchi University और Dr. Shyama Prasad Mukherjee University में नए शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालयों ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार रांची पुलिस को बड़ी सफलता 10 लाख का था इनाम
आवेदन की अंतिम तिथि, चयन सूची और कक्षाएं शुरू होने की तारीख भी घोषित कर दी गई है. हालांकि रांची विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है.
डीएसपीएमयू में पहली बार स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की है.वहीं पहली चयन सूची 26 जून 2026 को जारी की जाएगी.
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यूजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए गुरुवार से चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है. राज्य सरकार ने भी सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि हर हाल में 31 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि शैक्षणिक सत्र नियमित रह सके.

दूसरी ओर Ranchi University के अंतर्गत आने वाले कई अंगीभूत कॉलेजों में क्लस्टर सिस्टम विवाद के कारण फिलहाल नामांकन प्रक्रिया प्रभावित है. इसके बावजूद अल्पसंख्यक और संबद्ध कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इन कॉलेजों में St. Xavier’s College Ranchi, Gossner College, Nirmala College, Maulana Azad College और Yogada Satsanga College सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, दिल्ली में झारखंड भवन में ठहरना हुआ महंगा
