JHARKHAND : आज से मिलेगी गर्मी से राहत, रांची में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, अगले 5 दिनों तक होगी बारिश रांची सहित पूरे झारखंड में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़े : बाबूलाल मरांडी पर FIR दर्ज कराने की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी , आरोपों को बताया झूठा
मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने 28 मई से 31 मई तक राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

29 मई को हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं 30 मई से 2 जून तक कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें : सांसद जोबा माझी की सादगी फिर चर्चा में, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन
