RANCHI : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में 2 मई से 7 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.
इसे भी पढे़ : झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस के भीतर उठी सरकार छोड़ने की आवाज से बढ़ी अटकलें

17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने रांची सहित 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली, तेज हवा और खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
