RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची खास कर आदिवासी समाज के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है. रांची की रहने वाली 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा (Swati Lakra) ने तेलंगाना में डायरेक्टर जनरल (DG) के पद पर पदोन्नत होकर नया इतिहास रच दिया है. स्वाति लकड़ा अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय से देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं, जो इस प्रतिष्ठित रैंक तक पहुंची हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में आदिवासी समाज का मान बढ़ा है.

रांची से दिल्ली तक का सफर, सफलता बनी प्रेरणा
स्वाति लकड़ा (Swati Lakra) की शुरुआती शिक्षा रांची के प्रतिष्ठित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से 10वीं तक हुई. इसके बाद उन्होंने JVM श्यामली से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली गईं, जहां लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में गोलगप्पा से कई बीमार, DC ने देर रात लिया हालात का जायजा

स्वाति लकड़ा का पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रशासनिक रहा है. उनके पिता साउथ ईस्टर्न रेलवे में सिविल इंजीनियर थे. वहीं, उनके पति बेनहूर महेश दत्त एक्का तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. स्वाति लकड़ा की यह उपलब्धि देशभर की महिलाओं, खासकर आदिवासी समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है.
