PAKUR : जिले के महेशपुर प्रखंड के ऐठापाड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के आंगन में करीब 6.5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया. सांप को देखते ही घर के लोग दहशत में आ गए और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि दीपक कुमार के घर के आंगन में स्पेक्टेकल्ड कोबरा छिपा हुआ था, जो काफी जहरीला होता है. उन्होंने बताया कि करीब 5 से 6 दिन पहले इस सांप ने केंचुली छोड़ी थी और संभवतः दर्द से बचने व सुरक्षित जगह की तलाश में घर में घुस गया था.

रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान वनकर्मी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी वन्य जीव को नुकसान न पहुंचाएं और उनसे दूरी बनाए रखें.
पाकुड़ में घर में घुसा 6.5 फीट का जहरीला कोबरा, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
साथ ही उन्होंने अपील की कि सांप के काटने पर ओझा-गुनी, झाड़-फूंक या घरेलू उपायों के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं.
इसे भी पढे़ : आदिवासी समाज की बेटी स्वाति लकड़ा ने रचा इतिहास, DG बनने वाली समाज की पहली महिला IPS
इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया.
