Arafat
PAKUR : केकेएम कॉलेज,पाकुड़ के बीएड विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाई गई. इस अवसर पर विभाग के समन्वयक डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संचालन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. युगल झा मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Breaking: बोकारो के बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड में पुष्पा की मां ने प्राप्त कंकाल को पुष्पा का होने से किया इनकार
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके संघर्षों पर विस्तृत चर्चा की गई. वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया. डॉ. अंबेडकर के महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ वैचारिक संबंधों को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि फुले, अंबेडकर के प्रमुख गुरु और प्रेरणास्रोत थे. जिन्होंने जाति-व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की नींव रखी. कार्यक्रम में सिदो-कान्हू मुर्मू के आदिवासी विद्रोह को भी याद किया गया, जो शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है.
वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख जैसी महान महिलाओं ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिसे आगे चलकर डॉ. अंबेडकर ने संवैधानिक रूप दिया. मौके पर डॉ. मनोहर कुमार, हिमांशु शेखर महाकुर, चंद्र ज्ञान तिर्की, डॉ. फ्रेडरिक केरकेट्टा, कुलदीप पासवान, संगीता तिर्की, डॉ. आशीष कुमार भारती, डॉ. हरीश कुमार पांडेय, सत्यथ गौतम के अलावे अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : मुंबई में झारखंड भवन का रास्ता साफ, दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी बनेगा झारखंड भवन, जल्द शुरू होगा निर्माण
