Aanchal
DHANABAD : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. करीब 5 साल तक हैदराबाद में गंभीर बीमारी से जूझने के बाद अब वे अपने घर पहाड़पुर लौटने वाले हैं. उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री तारा देवी ने बताया कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार हुआ है और वापसी के लिए एयर एम्बुलेंस का टिकट भी बुक कर लिया गया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और समर्थक उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची में हाई अलर्ट, आज आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बताया जा रहा है कि इंद्रजीत महतो अप्रैल 2021 में मधुपुर उपचुनाव के दौरान प्रचार से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे. हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले धनबाद में भर्ती कराया गया और फिर एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया, जहां उनका लंबा इलाज चला. इस दौरान कई बड़े नेता जैसे हेमंत सोरेन और शिवराज सिंह चौहान ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना. अब उनकी सेहत में सुधार के बाद घर वापसी की खबर ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को भावुक कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
