Nakib Ziya
RANCHI : रांची आज सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह सतर्क मोड में है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अप्रैल को राजधानी पहुंच रहे हैं. वह दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए चुनाव प्रचार के लिए पुरुलिया रवाना होंगे.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पुरुलिया से लौटने के बाद अमित शाह फिर रांची एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके दौरे को देखते हुए रांची पुलिस ने एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
इसे भी पढ़ें : बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु राज्यपाल से मिले भाजपा के कुमार अमित
वरीय अधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. गृह मंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट के बाहरी इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है.
साथ ही, एयरपोर्ट के आसपास मौजूद ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे.
कुल मिलाकर, गृह मंत्री के दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस नजर आ रही है.
