RANCHI : राजधानी रांची में घरेलू गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है. इस संबंध में गुरुवार को रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने एलपीजी गैस आपूर्तिकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें घरेलू गैस की सुलभता, उपभोक्ताओं को आसानी से गैस की आपूर्ति सहित आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें : जन्मदिन पर बोकारो उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों-बुजुर्गों के साथ बिताया समय, अपने पिता को किया याद
सर्वर अपग्रेडेशन के कारण बुकिंग में असुविधा
बैठक में बताया गया कि इंडेन गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IOCL (इंडेन गैस) द्वारा गैस रिफिलिंग के लिए मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है. कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को बुकिंग में आ रही असुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. कंपनी के सर्वर में भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की आवश्यकता पड़ी है. सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन या सामान्य बुकिंग कर सकेंगे.

प्रतिदिन 10,500 सिलेंडरों की डिलीवरी
बैठक में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी ने बताया कि रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं. कंपनी द्वारा गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन पूर्व की भांति लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है.
पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इंडेन गैस) के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
इस बीच उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों द्वारा मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रस्तावित दौरे को लेकर बोकारो उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Aditi Indane – 7762920033, 7352711020
Shantanu Indane – 9431357871, 9304355563
Devi Gas – 9835442494, 9693503031
Anand Gas – 9603045000, 9279081713
Alpha Indane – 9835156074, 8789572926
Ranchi Gas – 9708788000, 9264249483
Oraon Gas Distributor – 8210675171, 8210974502
Jhalak Indane – 8986643888, 9835906302
Bariatu Indane – 8294727527, 7808782500
Indraprastha Gas – 9835149400, 9955361339
Tatisilway Indane – 9835910816, 7903209760
Ormanjhi Indane – 9308080951
City Indane – 9430376633, 8434013040
FFCCS – 9334721626, 8448674159
Madhuri Indane – 9470193803, 9507035277
Jayant Gas – 9431115028
Pratap Indane – 6205562676, 9006643039
GK Indane – 9334917448, 6201206442
Arav Indane – 6514667727
Sumati Gas – 7903625376
Jharkhand State Food and Civil Supply – 6512251098
जिला प्रशासन और गैस आपूर्तिकर्ताओं की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है.
इसे भी पढ़ें : नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
