Arafat
PAKUR : पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को हुआ चुनाव काफी दिलचस्प रहा. उपाध्यक्ष पद के लिए राणा ओझा एवं रूपाली सरकार ने दावा किया था. इस दावे में 21 वार्ड पार्षदों ने राणा ओझा व रूपाली सरकार को अपना-अपना मतदान किया. मतों की गिनती के दौरान एक वार्ड पार्षद का मत खराब होने से दोनों को 10-10 मत मिले. इस तरह परिणाम बराबरी पर अटक कर रह गया.
इसे भी पढ़ें : नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
परिणाम टाई रहने पर नियमानुसार लॉटरी प्रक्रिया
एक वोट रिजेक्ट होने के बाद बराबर मत मिलने की वजह से नियम अनुसार लाॅटरी की प्रक्रिया अपनाई गई. लाॅटरी का प्रक्रिया में राणा ओझा को किस्मत का साथ मिला और उपाध्यक्ष बन गए. चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज रही. परिणाम आते ही नगर परिषद के अंदर हो-हल्ला मच गया. जिसके बाद बाहर मौजूद लोगों को भी इसकी जानकारी मिलते ही राणा ओझा के समर्थकों ने खुशी मनाई. परिणाम आने के बाद समर्थकों ने राणा ओझा का स्वागत किया. जिंदाबाद के नारों के साथ शहर में जुलूस निकाला गया. समर्थकों ने एक दूसरे को खूब रंग लगाया.
