Arafat
PAKUR : नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा एवं वार्ड पार्षदों ने शपथ लिया. उपायुक्त मनीष कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई. इस खास अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे. नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.
इसे भी पढ़ें : CREA की रिपोर्ट के आधार पर बीएसएल के द्वारा उत्सर्जित प्रदूषण के मामले को बोकारो विधायक ने उठाया विधानसभा में
रोचक रहा चुनाव परिणाम
23 फरवरी को नगर परिषद का चुनाव हुआ था. परिणाम 27 फरवरी को आया और शबरी पाल ने 7816 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलिना सुल्ताना को 3730 वोट मिले. यह चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प रहा. परिणाम इसलिए भी चर्चाओं में रहा और दिलचस्प भी, कि पूरे चुनाव में शबरी पाल को किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं मिला और उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. जबकि कई प्रत्याशियों को राजनीतिक दलों का खुलकर समर्थन मिला.

21 वार्ड पार्षदों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 2 से उज्ज्वल हाड़ी, वार्ड नंबर 3 से किरण लाल कापरी, वार्ड नंबर 4 से रूपाली सरकार, वार्ड नंबर 5 से राणा ओझा, वार्ड नंबर 6 से राखी सरदारीन, वार्ड नंबर 7 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 9 से विमल चंद्र राउत, वार्ड नंबर 10 से गुड्डू भगत, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 12 से भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 से असलम अंसारी, वार्ड नंबर 14 से मो. मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 से चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 से रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण शर्मा, वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 20 से चेनू बीवी और वार्ड नंबर 21 से रजिया बेवा शामिल है. शपथ ग्रहण के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा नगर परिषद में पूजा तिवारी बनीं उपाध्यक्ष, 13 मतों से जीतकर ली शपथ
