Arafat
PAKUR : जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में कार्यरत 65 प्रशिक्षकों को पिछले दस माह से मानदेय नहीं मिला है. जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. परिवार चलाने के लिए उन्हें कर्जा लेना पड़ रहा है. मानदेय नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को प्रशिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन दिया.
इसे भी पढ़ें : गुमला में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक महिला की जान ले ली, पुलिस की अपील: संदिग्ध की सूचना तत्काल दें

दिए गए ज्ञापन के संबंध में जिलाध्यक्ष इस्माइल अंसारी ने बताया कि 11 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की योजना है. पिछले 10 वर्षों से कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि सात वर्षों से नहीं हुई है. पिछले सात महीनों से हम प्रशिक्षकों द्वारा कई बार अनुरोध किया गया परंतु समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ. अंततः जिले के सभी व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने 11 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है.

मौके पर कोषाध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, उपाध्यक्ष शमीम अंसारी, सुमन कुमारी, सबा परवीन, अथिया बाटुल, दीपशिखा कुमारी, शिवम कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी महिला दिवस की शुभकामना
