RANCHI : झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री चेपाई सोरेने के परिवार और समर्थकों के लिए बुरी खबर है. दरअसल चंपाई सोरेन के बड़े बेटे बाबूलाल सोरेने के बेटे वीर सोरेन (21) का निधन हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में हो गया है. बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लु घूमने गए थे. वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार यानी 24 फरवरी के देर शाम की है.
इसे भी पढ़ें : ईडी ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एलबी सिंह को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया

स्कीइंग कर होटल लौट रहे थे तभी बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने कुछ दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली घूमने गए थे. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ बर्फ का आनंद लेने के लिए निकले थे. वीर ने वहां स्कीइंग भी की और काफी समय दोस्तों के साथ बिताया. बर्फ में खेलने और स्कीइंग करने के बाद जब वीर सोरेन अपने होटल वापस लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश कर गिर गए. आनन-फानन में उनके दोस्तों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घरवाले हिमाचल के लिए रवाना
घटना की सूचना जैसे ही देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को मिली, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बाबूलाल सोरेन के दो पुत्रों में वीर बड़े बेटे थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें : 1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, पढ़ें पूरा बजट
