PAKUR : मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन ट्रैक्टर एवं एक हाईवा वाहन जब्त किया गया है. जब्त किए गए सभी वाहनों पर कार्रवाई को लेकर जिला खनन विभाग को जानकारी दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : ईडी ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एलबी सिंह को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मालपहाड़ी क्षेत्र के बाहिरग्राम गांव के पास मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान गिट्टी लदा तीन ओवरलोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही एक हाईवा वाहन भी जब्त किया गया है. ओवरलोड परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई किया गया है. सभी वाहनों पर कार्रवाई को लेकर खनन विभाग को सूचना दिया गया है.
इधर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि खनन विभाग के आवेदन पर चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : विधायक सरयू राय के उठाए गए सवाल पर लगा डीवीसी के सीटीपीएस पर जुर्माना, बोकारो थर्मल पर नज़र
